जालंधर ब्रीज: आईएनएस सुनयना ने 21 अगस्त, 2023 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह में प्रवेश किया। जहाज ने दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के जहाज एसएएस किंग सेखुखुने I के साथ डरबन से पैसेज अभ्यास किया। जहाज का स्वागत डरबन नौसैनिक अड्डे के कार्यवाहक फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग कमोडोर केनेथ सिंह, और एचसीआई प्रिटोरिया के अधिकारियों ने किया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 साल की राजनयिक साझेदारी का जश्न मनाने के अलावा इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका नौसेना दोनों के बीच अंतरसंचालनीयता, संयुक्तता और आपसी सहयोग को बढ़ाना है। पोर्ट कॉल के दौरान, दोनों नौसेनाएं पेशेवर बातचीत, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान और क्रॉस डेक यात्राओं के माध्यम से सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों और अनुभवों को साझा करेंगी, इसके अलावा उनकी वरिष्ठ सैन्य और असैनिक गणमान्य व्यक्तियों के साथ सामाजिक बातचीत की भी योजना है।

More Stories
एडवोकेट एन.के. वर्मा को तीसरी बार मिली भाजपा लीगल सेल पंजाब की जिम्मेदारी
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति जालंधर ने हिंदी पखवाड़ा–2026 का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत सफाई अभियान चलाया गया