जालंधर ब्रीज: स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर द्वारा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस क्रम में श्री साईं दास क्रिकेट ग्राउंड के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया।

इसी क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर और भारतीय खाद्य निगम, जालंधर के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया। इस मैच की अध्यक्षता भारतीय खाद्य निगम की ओर से मंडल प्रबंधक महेश सिंह मार्तोलिया तथा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर की ओर से ओएसडी जुगल किशोर ने की। मैच के माध्यम से दोनों कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ परिवेश और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।

More Stories
पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा
विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू
पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया