जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बरकरार और मज़बूत रखने के लिए पूरा देश सशस्त्र बलों का हमेशा कर्जदार रहेगा जो कि देश वासियों के कल के लिए अपना आज न्यौछावर करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
वे आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में झंडा दिवस के प्रति सार्वजनिक दिलचस्पी पैदा करने, नागरिकों में जागरुकता फैलाने व झंडे के सम्मान में वित्तिय अंशदान एकत्र करने के लिए सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नालाजी के विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है लेकिन 6 व 7 को सरकारी छुट्टी होने के कारण इस बार झंडा दिवस 5 दिसंबर को मनाया जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हम सभी को अपने शूरवीर सैनिकों पर गर्व होना चाहिए जो देश के अलग-अलग राज्यों के निवासी होने साथ-साथ अलग-अलग भाषाओं बोलने के बावजूद एकजुट होकर देश की रक्षा के लिए मर-मिटने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन हम सभी सुरक्षा सेनाओं के साथ अपनापन जताते हुए अपने-अपने कालर पर सांकेतिक झंडा लगाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।
उन्होंने समूह जि़ला वासियों से अपील की कि वह झंडा दिवस फंड के लिए दिल खोल कर आर्थिक सहयोग देने की अपील की ताकि जरुरत के समय फौजियों, पूर्व फौजियों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को अधिक से अधिक मदद मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि होशियारपुर जिला पूरे देश में कुर्बानियां देने में अग्रणी है।
इस मौके पर सैनिक सेवाएं कल्याण अधिकारी विंग कमांडर(रिटा.) गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एकत्र की गई राशी केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लागू की गई कल्याण स्कीमों व सेवा कर रहे सैनिकों, उनकी विधवाओ, दिव्यांग सैनिकों के लिए खर्च की जाती है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक सशस्त्र सेना झंडा दिवस के लिए दान की गई राशी आयकर मुक्त है। इस मौके पर सुपरपीडेंट बलजीत कौर, सतीश सिंह बग्गा,बलदेव सिंह, नरेश कुमार और सैनिक प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग के शिक्षार्थी भी शामिल थे।

More Stories
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनता ने विकास और सुशासन को दी मुहर – अमित भाटिया”
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंजाब ग्रामीण बैंक के पूर्व मैनेजर के विरुद्ध केस दर्ज