जालंधर ब्रीज: विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने स्त्री सत्संग सभा, मोहल्ला श्री गुरु नानक नगर स्थित को अपनी निजी ग्रांट से एक लाख रुपए का चैक भेंट किया। इस समारोह में स्थानीय निवासी और सभा की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
विधायक जिंपा ने सभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्त्री सत्संग सभा समाज के नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों का सशक्तिकरण समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहें और नई पीढ़ी को सही मार्गदर्शन दें।
सभा की अध्यक्ष बलजीत कौर ने विधायक जिंपा का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह राशि सभा के धार्मिक और समाज सेवा से जुड़े कार्यों में उपयोग की जाएगी। उन्होंने विधायक के योगदान को महिला सशक्तिकरण और धार्मिक गतिविधियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।
समारोह में स्थानीय नागरिकों ने विधायक को मोहल्ले की अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया। जिंपा ने सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सलाहकार सुखविंदर सिंह, कैशियर मोहिंदर कौर, सचिव कुलविंदर कौर, बलजीत सिंह, जसवंत सिंह, राजेश्वर दयाल बब्बी, धीरज शर्मा भी मौजूद थे।

More Stories
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक