जालंधर ब्रीज: पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सीमा पार के नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जसबीर सिंह उर्फ मोनू और अमृतपाल सिंह उर्फ मोटा के रूप में हुई है, जो दोनों अमृतसर के रणगढ़ के रहने वाले हैं। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है, जिसका इस्तेमाल वे नशा तस्करी के लिए करते थे।
डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में शामिल सभी सहयोगियों की पहचान और पूरी सप्लाई चेन का खात्मा करने के लिए आगे-पीछे के संबंधों की जाँच की जा रही है।
ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि सीमा-पार के नशा तस्करी नेटवर्क से संबंधित दो व्यक्तियों ने हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है, जिसे वे घरिंडा क्षेत्र में सप्लाई करने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके में नाकाबंदी करके जसबीर उर्फ मोनू और अमृतपाल उर्फ मोटू को उस समय काबू कर लिया, जब वे अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10.03 किलो हेरोइन बरामद हुई।
एस.एस.पी. ने कहा कि जाँच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी होने की संभावना है।
इस संबंध में थाना घरिंडा, अमृतसर ग्रामीण में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 339 दिनांक 4/8/2026 दर्ज की गई है।

More Stories
चरणजीत सिंह चन्नी की दलित राजनीति का पर्दाफ़ाश, दलित नेता रणजीत सिंह 17 दिनों से इंसाफ़ का इंतज़ार कर रहे हैं और कांग्रेस दलितों पर हमला करने वालों को बचा रही है: जसबीर सिंह गढ़ी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन
वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब के विकास की गति को जारी रखेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान