जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने अध्यापकों, कंप्यूटर फेकल्टी और शिक्षा प्रोवाईडर, ई.जी.एस./ए.आई.ई. / एस.टी.आर. / वॉलंटरियों के तबादलों के लिए अंतिम तारीख़ बढ़ाकर 2 जून, 2020 कर दी है।
इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि तबादले के लिए ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने के लिए पहले तारीख़ 27 मई, 2020 निर्धारित की गई थी, परन्तु अध्यापकों, कंप्यूटर फेकल्टी और शिक्षा प्रोवाईडर, ई.जी.एस. / ए.आई.ई. / एस.टी.आर. /वॉलंटरियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने के लिए अपेक्षित डाटा न होने की की गई विनती के बाद तबादलों के समय में वृद्धि की गई है, जिससे आवेदनकर्ता को कोई समस्या न आए।
पंजाब सरकार ने अध्यापकों और पंजाब आई.सी.टी. एजुकेशन सोसाइटी (पी.आई.सी.टी.सी.ई.) अधीन काम कर रहे कंप्यूटर फेकल्टी को 18 मई, 2020 और प्रोवाईडर, ई.जी.एस. / ए.आई.ई. / एस.टी.आर. / वॉलंटरियों को 23 मई, 2020 को तबादले करवाने के लिए आवेदन करने का न्योता दिया था।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित