जालंधर ब्रीज: पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने आज यहाँ कहा कि राज्य में गेहूँ की खरीद भारत सरकार के हुक्मों के अनुसार 31 मई 2020 तक जारी रहेगी। उन्होंने राज्य के किसानों से अपील की कि जिनका गेहूँ किसी भी कारण से अभी तक मंडी में आने से रह गया है, वह किसान 31 मई 2020 शाम 6 बजे से पहले तक अपने गेहूँ की फसल मंडी में बेचने के लिए ला सकते हैं।
श्री आशु ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार राज्य में गेहूँ की खरीद सम्बन्धी स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के मद्देनजर कई तरह के नियम लागू किए गए थे ताकि कोरोना वायरस से किसानों, आढ़तियों और सरकारी मुलाजिमों और पल्लेदारों को इस संभावी ख़तरे से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि किसानों ने सरकार की हिदायतों को यथावत लागू करने में सरकार का पूरा सहयोग किया है, जिसके स्वरूप यह बहुत विशाल खरीद प्रीकिया सम्पन्न होने के करीब पहुँची है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक राज्य में कुल लक्ष्य का 96 प्रतिशत गेहूँ खरीदा जा चुका है और इस सम्बन्धी अदायगी भी की जा चुकी है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित