पहले भी 2018 से 2021 तक रह चुके हैं जालंधर के पुलिस कमिश्नर, पंजाब के कई जिलों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
जालंधर ब्रीज: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह आईजीपी बॉर्डर रेंज, अमृतसर के पद पर सेवाएं निभा रहे थे। पुलिस कमिश्नरेट जालंधर पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर विभिन्न राजपत्रित अधिकारियों (जीओ) और अराजपत्रित अधिकारियों (एनजीओ) ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पुलिस सलामी गारद की ओर से उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। सलामी लेने के बाद गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस कमिश्नर जालंधर के रूप में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए और आधिकारिक तौर पर पदभार संभाला।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर पंजाब पुलिस के अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं। उन्हें पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का लंबा अनुभव प्राप्त है। इससे पहले भी वह वर्ष 2018 से 2021 तक जालंधर के पुलिस कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अलावा वह पुलिस कमिश्नर लुधियाना और अमृतसर के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। उन्होंने आईजीपी बॉर्डर रेंज, अमृतसर, डीआईजी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), डीआईजी रूपनगर रेंज और पंजाब के विभिन्न जिलों में एसएसपी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने जालंधर, लुधियाना, मोहाली, बठिंडा, मोगा और रूपनगर सहित पंजाब के कई जिलों में सेवाएं दी हैं। उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर गैलेंट्री, पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस और यूनियन होम मिनिस्टर स्पेशल ऑपरेशन मेडल जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।

उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और जालंधर में पहले भी सेवाएं निभाने के अनुभव को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलेगी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और आम जनता की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए नए प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।


More Stories
पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 200 पहुंची
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को पी.एच.डी. की डिग्री पूरी होने पर बधाई
परगट सिंह पंजाब में नशों के मामले पर दूसरों की ओर उंगली उठाने से पहले हिमाचल की कांग्रेस सरकार से जवाब मांगने का साहस दिखाएं: विजय सांपला