जालंधर ब्रीज: आज फ्रेंड्स कॉलोनी के स्थानीय निवासियों ने डी ए वी कॉलेज फ्लाईओवर के पास सफाई अभियान चलाया और डी ए वी कालेज के बाहर ग्रीन बेल्ट में कई तरह के पेड़ और पोधे लगाए इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज ने बताया कि सभी कॉलोनी वासियों ने यह प्रण लिया की यह मुहिम केवल पेड़ लगाने तक नहीं रुकेगी सभी पेड़ पौधों की बहुत अच्छे से देख भाल भी की जायेगी इन सभी पेड़ पौधों को समय-समय पर पानी और खाद डालकर उनकी सेवा की जाएगी ताकी शहर वासियों को साफ़ और शुद्ध हवा मिल सके और पर्यावरण की देखभाल हो ।
इस अवसर पर राजेश अग्रवाल , जगमोहन मागो ,दिनेश जैन, ग़ुरबक्श मदान, राजीव ग़ुम्बर, जे पी सिंह, सतीश गुप्ता, अजय वर्मा ,कुलदीप छाबरा ,सौरव अग्रवाल, मनोज दत्ता व अन्य कॉलोनी निवासी उपस्थित थे।

More Stories
सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा