जालंधर ब्रीज: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने हेड कोच मनीष झा को लगातार छठी बार उत्तराखंड की सीनियर मेंस टीम की जिम्मेदारी दी है ज्ञात रहे कि सी ए यू के इस विश्वास के पीछे टीम की लगातार अच्छे प्रदर्शन ओर राज्य के प्लेयरों का राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन मुख्य कारण है उत्तराखण की टीम पिछले पांच साल में दो बार रणजी ट्रॉफी में ओर एक बार विजय हजारे ट्रॉफी में नॉक आउट डोर में प्रवेश कर चुकी है पिछले पांच वर्ष में हेड कोच मनीष झा के मार्ग दर्शन में उत्तराखंड ने आकाश मेघवाल, स्वप्निल सिंह, राजन कुमार, युवराज चौधरी, जैसे आई पी एल प्लेयरों को भी भारतीय पटल पर स्थापित किया है मनीष झा इस का पूरा श्रेय अपने क्रिकेट सेक्रेटरी माहिम वर्मा ओर प्रेसिडेंट गिरीश गोयल को देते है जो सी ए यू के सभी टीमों के विकास के लिए लगातार प्रतनशील रहते है और हर संभव टीम मैनेजमेंट को का स्पोर्ट करते है ज्ञात रहे कि कोच मनीष खा ने इसी साल अपने इंटरनेशनल कोचिंग की शुरुआत करते हुए सीनियर नेपाल विमेंस टीम को इतिहास में पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के ग्लोबल क्वालीफायर में प्रवेश करवाया जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है कोच मनीष झा का इंडियन डोमेस्टिक सीजन 2025=2026 के लिए काफी आशान्वित है और नेपाल विमेंस टीम को बहुत जल्दी वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहते है ।

More Stories
एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का भव्य स्वागत
इंडिया ए महिला ने ऑस्ट्रेलिया ए महिला को 281 रन से हराया
शिखा कुमार के साथ महिला क्रिकेटरों ने बढ़ाया युवा महिला क्रिकेटरों का हौसला, नई प्रतिभाओं को मिली प्रेरणा