जालंधर ब्रीज: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलिया महिलाओं ने भारत को 43 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसमें बेथ मूनी की 138 रन की नाबाद पारी और एलिसा हेली की शानदार शुरुआत शामिल रही। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 125 रन की रिकॉर्ड पारी खेली, लेकिन टीम 369 रन पर ऑल आउट हुई।
शनिवार (20 सितंबर) को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलिया महिलाओं ने भारत को 43 रन से हराया और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 412 रन बनाए। कप्तान एलिसा हेली ने टीम को तेज शुरुआत दी, जबकि एलिसे पेरी और जॉर्जिया वोल ने दूसरी विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की। जॉर्जिया वोल ने 81 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि पेरी ने 68 रन जोड़े।
मुख्य धमाका बेथ मूनी ने किया, जिन्होंने सिर्फ 75 गेंदों में 138 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे तेज ODI शतक पूरा किया। उनकी पारी में 23 चौके और एक छक्का शामिल था। निचले क्रम ने भी तेजी से रन जोड़कर टीम को 400 पार पहुंचाया।
भारत की तरफ से गेंदबाज़ी में अरुंधति रेड्डी ने 8.5 ओवर में 86 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, रेनुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन सभी बहुत महंगे रहे।
जवाब में भारत ने स्मृति मंधाना की धुआंधार पारी से बेहतरीन शुरुआत की। मंधाना ने 23 गेंदों में 50 रन बनाकर भारत का सबसे तेज पावरप्ले स्कोर (96/2) स्थापित किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ उन्होंने मजबूत साझेदारी बनाई। मंधाना ने 50 गेंदों में शतक पूरा किया, जो भारतीय महिलाओं का सबसे तेज ODI शतक था। विजेता टीम की कप्तान को ट्रॉफी शिखा कुमार वाइस प्रेजिडेंट डीडीसीए ने ट्रॉफी प्रदान की

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास