जालंधर ब्रीज: गुरु नानक पुरा मार्केट में आयोजित होने वाले 30वें वार्षिक विशाल जागरण जो की 19 सितंबर दिन शनिवार को करवाया जा रहा है उसके संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों ने मनीष अग्रवाल,डॉ भूपेंद्र,रजनीश कपाही,मदन रंधावा,की ओर से भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भेंट किया तथा वार्षिक जागरण में माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर राकेश राठौर ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में समरसता,भाईचारे, श्रद्धा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने जागरण की सफलता के लिए मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. विनीत शर्मा,चंदन भनोट, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा तथा नसीब बूग्गा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
अमृतसर से 27 किलोग्राम हेरोइन और एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद; चार काबू
पंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ईटीओ
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट का कड़ा विरोध जताया, कहा- पंजाब का हिस्सा धीरे-धीरे छीना जा रहा है