जालंधर ब्रीज:(नीरज) – पंजाब सरकार ने गत रात्रि आदेश जारी करके जालंधर निगम के कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा का तबादला चंडीगढ़ कर दिया है जबकि लोकल बाडीज विभाग के डायरैक्टर रहे कर्नेश शर्मा को जालंधर निगम का नया कमिशनर लगाया गया है। नगर निगम जालंधर के मेयर दफ्तर में जगदीश राजा द्वारा पूर्व निगम कमिशनर को बूके और शाल भेंट कर उनको विदा किया। इस अवसर पर उनके साथ निगम में डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, एडीश्नल कमिशनर बबीता कलेर, जाईन्ट कमिशनर हरचरण सिंह, अनायत गुप्ता, नगर निगम के अफसर और अन्य पार्षद उपस्थित थे।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास