जालंधर ब्रीज: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को हाल ही में मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ‘बेस्ट पॉलिटेक्निक इन पंजाब’ का प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें कॉलेज के दो प्रमुख डिप्लोमा प्रोग्राम इलेक्ट्रिकल और फार्मेसी के लिए एन.बी.ए. (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन) की मान्यता प्राप्त करने पर दिया गया। यह कार्यक्रम इमिनेंट रिसर्च टीम मुंबई द्वारा आयोजित किया गया था।
इस विशेष मौके पर उन्हें यह सम्मान बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता श्रेयस तलपड़े (हाउसफुल और गोलमाल सीरीज फेम) के हाथों प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. जगरूप सिंह ने कॉलेज की उपलब्धियों और विशेष शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कॉलेज को पहले भी वर्ष 2006 से 2009 तक चार डिप्लोमा प्रोग्रामों के लिए एनबीए की मान्यता मिल चुकी है, और अब 30 जून 2027 तक दो नए प्रोग्रामों को यह मान्यता मिली है। इस उपलब्धि के साथ मेहरचंद पॉलिटेक्निक पंजाब का पहला ऐसा पॉलिटेक्निक बन गया है जिसने यह मान्यता प्राप्त की है।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्रीय संस्था निट्टर चंडीगढ़ की ओर से कॉलेज को पांच बार उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक का खिताब मिल चुका है। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि यह सफलता कॉलेज के समर्पित स्टाफ, मेहनती विद्यार्थियों, सक्रिय एलुमनी और डीएवी मैनेजमेंट की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।
कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले पूरे जोरों पर हैं। कई प्रोग्रामों में सीटें पहले ही भर चुकी हैं, जबकि कुछ खाली सीटों के लिए अभी भी रजिस्ट्रेशन और एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। 10वीं पास, 12वीं पास, वोकेशनल या आईटीआई पास छात्र कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष कॉलेज की योजना है कि दो और प्रोग्रामों के लिए भी एन.बी.ए. एक्रेडिटेशन हेतु आवेदन किया जाए।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन