जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से चाहे अगामी दिनों में बंदिशों और सावधानियों के साथ कुछ छूटें देने के संकेत दिए गए परन्तु साथ ही उन्होंने मंगलवार को ऐलान किया कि कोविड के फैलाव की रोकथाम के लिए अन्य स्थानों से पंजाब आने वाले हरेक नागरिक को अनिवार्य 21 दिनों के एकांतवास पर भेजा जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नांदेड़ साहिब से आने वाले श्रद्धालुओं और राजस्थान से आने वाले विद्यार्थियों और मज़दूरों को सरहद पर ही रोक कर सरकारी एकांतवास केन्द्रों पर भेजा जायेगा जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि 21 दिनों के लिए वह दूसरे लोगों के साथ घुल-मिल न सकें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की सहायता के साथ पिछले तीन दिनों से लौट रहे लोगों के लिए राधा स्वामी सतसंग डेरों को भी एकांतवास स्थान के तौर पर इस्तेमाल किया जायेगा।

More Stories
सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी और 5 अन्य के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश पर FIR दर्ज की
30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू
भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया; योजना के तहत 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी, 7.31 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा