फोटोग्राफर रवि
जालंधर ब्रीज: जालंधर ब्रीज द्वारा कुछ दिन पहले नैशनल हाईवे विभाग से ईमेल रही पूछा गया था की उन्होंने किस नोटिफिकेशन के अधीन एक निजी हस्पताल द्वारा 50 किलोमीटर स्पीड के बोर्ड लगवाए गए है जब की मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट द्वारा पुरे देश में एक्सप्रेस हाईवे को छोड़ कर नैशनल हाईवे पर 90 किलोमीटर स्पीड सरकार द्वारा निर्धारित की गयी है इसका जवाब देते हुए नैशनल हाईवे विभाग ने लिखित में माना है की शहर की लोकल पुलिस जबरदस्ती सारे बोर्ड लगवाती है और हमें मजबूर होकर यह बोर्ड लगाने पड़ते है।
जालंधर ब्रीज द्वारा ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों से बात की गयी और उन्होंने जालंधर नैशनल हाईवे पर लगे सारे गलत बोर्ड जो की एक निजी हस्पताल द्वारा लगाए गये थे उनको उतरवा दिया गया और जालंधर ब्रीज को आश्वासन दिया की भविष्य में भी जो गलत स्पीड लिमिट के बोर्ड लगवाएगा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी ।



More Stories
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह
जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता जी की रस्म क्रिया 6 जुलाई को श्री देवी तालाब मंदिर में