जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पार्टी हाईकमान से विचार विमर्श कर जालंधर (शहरी) के 18 मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए। यह नियुक्तियां पार्टी की रचनात्मक एवं संगठनात्मक गतिविधियों और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिवर जो कि जिला स्तर पर आयोजित होने जा रहा है उस को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए की गई हैं, ताकि प्रत्येक मंडल स्तर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
सुशील शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देती है और मंडल स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने सभी नियुक्त प्रभारीयों से अपेक्षा जताई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे।
घोषित मंडल प्रभारी इस प्रकार हैं: मंडल 1 में अमित भाटिया,मंडल 2 में हैप्पी दीवान,मंडल 3 में मनीष विज,मंडल 4 में भगवंत प्रभाकर,मंडल 5 में राजीव ढींगरा,मंडल 6 में अमरजीत,अमरी,मंडल 7 में मनोज अग्रवाल मंडल 8 में सुनील शर्मा (सन्नी) मंडल 9 में सन्नी शर्मा,मंडल,10 में देविंदर भारद्वाज,मंडल 11में अमरजीत सिंह गोल्डी,मंडल 12 में प्रदीप खुल्लर,मंडल 13 में डिम्पी लुबाना,मंडल 14 में अश्वनी भंडारी,मंडल 15 में मनजीत टीटू,मंडल 16 में ललित बब्बू,मंडल 17 में पुनीत शुक्ला,मंडल 18 में अश्वनी अटवाल की नियुक्ति मंडल प्रभारी के तौर पर की गईऔर अंत में, जिला अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रभारी अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी को जालंधर शहरी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

More Stories
हरियाणा में 52,000 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में जनगणना एवं हाउस लिस्टिंग ऑपरेशंस का शुभारंभ
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की शानदार उपलब्धि – पंजाब में 109 मेरिट स्थान हासिल
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल