May 4, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की जीत:-राकेश राठौर

Share news

जालंधर ब्रीज: जालंधर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, विकासोन्मुखी दृष्टिकोण और सुशासन की नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी प्रशासन ने देश के हर वर्ग का विश्वास जीता है, जिसका परिणाम आज चुनावी जीत के रूप में सामने आया है।

राठौर ने आगे कहा कि केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जनता अब विकास, स्थिरता और ईमानदार नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा, गरीब कल्याण और आर्थिक सुधारों की जो गति देखने को मिली है, उसने आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है। भाजपा आगे भी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ देश और राज्यों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। और आगे राकेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विकास की रफ्तार को देखते हुए अब पंजाब में भी कमल खिलने वाला है आज पूरे प्रदेश में भाजपा घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों का प्रसार कर रही है और अब पंजाब में भी 2027 में सुशासन और विकास को रफ्तार देने वाली सरकार बनेगी ।


Share news