जालंधर ब्रीज: पंजाब क्रिकेट के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है कि पंजाब के दो प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों ईशान सूद और अर्जुन राजपूत का आगामी अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। यह टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर 2026 तक ओमान में आयोजित किया जाएगा।
दोनों खिलाड़ियों का चयन उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का परिणाम है। भारतीय अंडर-19 टीम में उनका चयन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के लिए भी गर्व का विषय है और यह पंजाब में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।
ईशान सूद और अर्जुन राजपूत को बधाई देते हुए PCA के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा,“पंजाब के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि हमारे दो प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई है। यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगातार अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मैं दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देता हूं और एशिया कप के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हमें पूरा विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पंजाब और भारत का नाम रोशन करेंगे।”»
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने ईशान सूद और अर्जुन राजपूत को अंडर-19 एशिया कप के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की।

More Stories
ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र
हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी,भारत ने जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की
पंजाब नेशनल बैंक ने कालेवाल गांव (कुराली जिला मोहाली) में मेगा फाइनेंशियल इन्क्लूजन सैचुरेशन कैंप लगाया।