जालंधर ब्रीज: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली, संगरूर, फिऱोज़पुर और मोगा जि़लों में कोरोनवायरस के सभी मरीज़ों के आइसोलेशन केन्द्रों में से डिसचार्ज होने पर ख़ुशी और संतोष का प्रगटावा किया है। उन्होंने कहा कि इन जिलों के लिए यह बड़ी राहत की बात है कि यहाँ अब कोरोनावायरस का और कोई एक्टिव केस नहीं है।
जि़क्रयोग्य है कि सभी मरीज़ों को आज आइसोलेशन केन्द्रों में से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है और घर भेज दिया गया है, जिससे इन चारों जिलों में कोई एक्टिव केस नहीं रहा।
एक प्रैस बयान में स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि हालाँकि अब चार जिलों में कोरोनावायरस को कोई केस नहीं हैं, परन्तु इस महामारी के साथ हमारी लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बहुत हद तक इस बुरी बीमारी को फैलने से काबू करने में कामयाब रही है परन्तु हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक इस बीमारी का उपयुक्त इलाज नहीं मिल जाता।
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जि़ला प्रशासनों खासकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोनवायरस के फैलने को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों की श्लाघा की। काबिलेगौर है कि स्वास्थ्य कर्मियों की तरफ से अब तक संपर्क ट्रेसिंग के द्वारा कंटेनमैंट ज़ोनों और अन्य क्षेत्रों में, जहाँ पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या बहुत अधिक है, 99 प्रतिशत से अधिक संपर्क सफलतापूर्वक ढूँढे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि लोग बीमारियों से दूर रहने के लिए विभाग द्वारा सुझाई गयी सावधानियों जैसे शारीरिक दूरी, हाथों की सफ़ाई, साँस की स्वच्छता और अन्य सभी सावधानियों की पालना करेंगे।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां