जालंधर ब्रीज: राज्य विजीलैंस ब्यूरो ने काले बाजारीकरन के लिए ज़रूरी वस्तुओं के भंडारण को रोकने के लिए आज दवाएँ बेचने वाले तीन दुकानदारों को लोगों को अधिक रेटों पर सैनेटाईजऱ और मास्क बेचने के दोष के तहत गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये मुख्य डायरैक्टर-कम -ए.डी.जी.पी. विजीलैंस ब्यूरो पंजाब, श्री बी.के. उप्पल ने कहा कि ब्यूरो की तरफ से कोविड -19 महामारी के दौरान एक विशेष मुहिम पहले ही शुरू की हुई है जिससे सरकारी द्वारा मंज़ूरशुदा रेटों पर आम लोगों को ज़रूरी वस्तुओं समेत सैनेटाईजऱ और मास्क की सही सप्लाई को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कहा, ‘यह मुहिम बिना रुकावट के जारी रहेगी और ब्लैक मार्किटिंग और अतिरिक्त भंडारण करने में लगे ऐसे सभी दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रमुख ने बताया कि सरहदी इलाको में लोगों की तरफ से मिल रही शिकायतों पर विजीलैंस रेंज अमृतसर ने इस मुहिम के दौरान डोगरा मैडीकोज़, गुमटाला रोड, अमृतसर के मालिक सुनील डोगरा और नवीन मैडीकोज़ के मालिक दिनेश कुमार (लायसेंस धारक) पवन कुमार (प्रोपाईटर) रत्न सिंह चौक अमृतसर को गिरफ़्तार किया है जोकि आम लोगों से सैनीटाईजऱ की अधिक कीमतें वसूल रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में दुकानदारों सुनील डोगरा, दिनेश कुमार और पवन कुमार के विरुद्ध थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर में दो मुकदमें धारा 420 /188 आईपीसी और ज़रूरी वस्तुएँ कानून 1955 की धारा 7 के तहत दर्ज किये गए हैं और इस सम्बन्धी अगली जांच जारी है।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान