September 24, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटियां शिक्षा मंत्री के दख़ल के बाद रद्द

Share news

जालंधर ब्रीज: जैसे ही गुरदासपुर जिले में स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटियों शराब की फ़ैक्टरियों में सप्लाई मॉनिटर करने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर लगाने का मामला स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला के ध्यान में आया तो उन्होंने तुरंत यह ड्यूटियां रद्द करवा दीं।

कैबिनेट मंत्री ने अन्य डिप्टी कमीशनरों को कहा है कि सिवाय एमरजैंसी कोविड ड्यूटी के स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटियां ऐसे किसी भी काम के लिए न लगाई जाएँ।

उन्होंने कहा कि हालाँकि राज्य में स्कूल नहीं खुल रहें हैं परन्तु फिर भी अध्यापक विभिन्न माध्यमों के द्वारा विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासों ले रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अपनी ड्यूटी तनदेही से निभाने के लिए शिक्षा विभाग का हर अधिकारी और कर्मचारी बधाई का पात्र है।


Share news

You may have missed