जालंधर ब्रीज:जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर की माता श्रीमती आशा धीर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।
श्रीमती आशा धीर के निधन से धीर परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले ही मेयर वनीत धीर के पिता का भी निधन हो गया था। परिवार अभी उस दुख से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब माता के निधन ने परिवार को एक और बड़ा आघात पहुंचाया है।
निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने मेयर वनीत धीर और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
परिवार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार श्रीमती आशा धीर का अंतिम संस्कार आज (गुरुवार) शाम 5 बजे हरनामदासपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा।

More Stories
भाजपा हेड ऑफिस में पंजाब के मौजूदा हालात और 2027 चुनाव को लेकर चर्चा
पीआईबी चंडीगढ़ द्वारा झज्जर में सरकारी योजनाओं पर ‘वार्तालाप’ का आयोजन
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जुलाई के दौरान रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 14 व्यक्ति रंगे हाथों काबू