जालंधर ब्रीज: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर ने पंजाब भर में 109 मेरिट स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। दिसंबर 2024 और मई 2025 में पंजाब स्टेट तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कोर्सों में शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि दिसंबर 2024 की परीक्षाओं में कुल 57 मेरिट स्थानों में से 2 विद्यार्थियों ने पहला स्थान, 1 विद्यार्थी ने दूसरा स्थान और 1 विद्यार्थी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं मई 2025 की परीक्षाओं में कुल 52 मेरिट स्थानों में से 3 विद्यार्थियों ने पहला स्थान, 1 ने दूसरा स्थान और 2 विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने आगे जानकारी दी कि दिसंबर 2024 में ऑटोमोबाइल विभाग के सुखमनजीत सिंह ढिल्लों (तीसरा सेमेस्टर) और रणयोद्ध सिंह (पांचवां सेमेस्टर) ने, जबकि मई 2025 में कंप्यूटर विभाग की अनामिका झा (दूसरा सेमेस्टर) तथा ऑटोमोबाइल विभाग के सुखमनजीत सिंह ढिल्लों (चौथा सेमेस्टर) और रणयोद्ध सिंह (छठा सेमेस्टर) ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
इसके अलावा अन्य 99 विद्यार्थियों ने चौथे से लेकर बीसवें स्थान तक विभिन्न मेरिट पोजीशनों में स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और कॉलेज के अनुभवी व समर्पित स्टाफ का परिणाम है।
इस अवसर पर डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, तरलोक सिंह, प्रिंस मदान, मैडम रिचा अरोड़ा, मैडम प्रीत कंवल, मैडम मीना बंसल, विक्रमजीत सिंह, गौरव शर्मा, शशि भूषण, अंकुश शर्मा और जसपाल उपस्थित रहे।
प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि इन विद्यार्थियों को आगामी वार्षिक समारोह में भी सम्मानित किया जाएगा।

More Stories
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल
डीएसजीएमसी द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए करियर गाइडेंस फेयर 1 मई से: हरमीत सिंह कालका
स्नेहिल मुलाकात से छत्तबीड़ चिड़ियाघर में गूंजी बच्चों की मुस्कानें