जालंधर ब्रीज: गुवाहाटी: असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से राजभवन, गुवाहाटी में प्रो. (डॉ.) भूपेन्द्र कुमार सिंह संजय, अध्यक्ष, एम्स. (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) गुवाहाटी, ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक और उप-निदेशक (प्रशासन) भी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान, प्रो. संजय ने राज्यपाल महोदय के मूल्यवान मार्गदर्शन और प्रेरक प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्थान को चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल