जालंधर ब्रीज: पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय के करीब 120 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कॉलेज मेहरचंद पॉलिटेक्निक, जालंधर का शैक्षिक दौरा किया। विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षक दीपक चौहान, राकेश कुमार, अनु बाला, अनुराधा ठाकुर और मुस्कान भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के सेमिनार हॉल में हुई, जहां विद्यार्थियों को कॉलेज की गतिविधियों के बारे में बताया गया और उनसे संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों को कई समूहों में विभाजित कर कैंपस टूर कराया गया।
दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, फार्मेसी ब्लॉक, वर्कशॉप, साइंस ब्लॉक, स्टूडेंट आर्ट गैलरी और सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ई.सी.ई., ऑटोमोबाइल तथा कंप्यूटर विभागों का निरीक्षण किया। कॉलेज स्टाफ ने विद्यार्थियों को पुरस्कार विजेता प्रोजेक्ट्स और मॉडल भी दिखाए।
अंत में, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने उनके कैरियर चयन और भविष्य निर्माण में पॉलिटेक्निक शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला।
यह कैंपस टूर प्रिंस मदान, विक्रमजीत सिंह, साहिल, रोहित, अमित, मुनीश, अभिषेक और वरिंदर कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विद्यालय के आए हुए शिक्षकों को कॉलेज की प्लैटिनम जुबली स्मृति चिह्न (सुविनियर) भेंट किया।


More Stories
गैंगस्टरां ते वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन 1600 से अधिक व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाक-आईएसआई की हिमायत प्राप्त आतंकी साजिश को नाकाम किया; आरडीएक्स आधारित आईईडी सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार 2.0′; जालंधर देहाती पुलिस ने अवैध हथियारों समेत तीन को गिरफ्तार किया