जालंधर ब्रीज: भारतीय-नॉर्वेजियन सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फोरम के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला ने पद्मश्री डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को ‘स्पाइल संस्कृति सम्मान’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. संजय ने अपनी स्वरचित कविता “विकसित भारत ध्येय हमारा” का भावपूर्ण पाठ किया और उपस्थित सभी भरतवंशियों से आह्वान किया कि वे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत अभियान में अपने-अपने ढंग से अधिकतम योगदान देकर मातृभूमि की सेवा करें।

कार्यक्रम में डॉ. गौरव संजय ने स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने घर में उचित रोशनी, सीढ़ियों पर रेलिंग, स्नानघर में फिसलन से बचाव, कैल्शियम एवं विटामिन-डी युक्त आहार तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों की महत्ता पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने बताया कि बर्फ़बारी के समय फिसलन से बचाव के उपाय करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि कूल्हे का फ्रैक्चर एक सामान्य किंतु गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसके परिणाम प्रायः घातक हो सकते हैं।

इस अवसर पर नॉर्वे में निवास करने वाले हिंदी, उर्दू, तेलुगु, तमिल, पंजाबी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं के प्रतिष्ठित भारतीय-नॉर्वेजियन समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पद्मश्री डॉ. संजय का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू