जालंधर ब्रीज: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर को वर्ष 2024-25 की समग्र कार्यप्रणाली के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्था निट्टर, चंडीगढ़ द्वारा अपने 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर, 7 सितंबर (रविवार) को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह अवॉर्ड कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने प्रो. हीरा लाल मुरलीधर सूरयवंशी (डायरेक्टर, NIT हमीरपुर), डॉ. सतबीर सिंह कादियान (इंजीनियर-इन-चीफ, हरियाणा सिंचाई विभाग) और प्रो. बी.आर. गुज्जर (डायरेक्टर, निट्टर चंडीगढ़) के हाथों प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ फार्मेसी विभाग के प्रमुख डॉ. संजय बांसल और सीनियर वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर दुर्गेश जंडी भी उपस्थित रहे।

निट्टर संस्था द्वारा पूरे भारत के 5000 से अधिक पॉलिटेक्निक संस्थानों में से केवल तीन बेस्ट पॉलिटेक्निक कॉलेजों का चयन किया गया। मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के अलावा यह सम्मान नाचीमुथू पॉलिटेक्निक कॉलेज, पोलाची (तमिलनाडु) और जे.एस.एस. पॉलिटेक्निक, मैसूर (कर्नाटक) को भी प्रदान किया गया।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि मेहरचंद पॉलिटेक्निक का पूरे भारत में दक्षिण भारत के दो पॉलिटेक्निक कॉलेजों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चुना जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय स्टाफ और विद्यार्थियों की अनथक मेहनत, डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ. पूनम सूरी और उनके सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की प्रेरणा व आशीर्वाद, तथा तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रिंसिपल सचिव मेडम श्रुति सिंह (IAS) और डायरेक्टर मुनीश कुमार (IAS) के पूर्ण समर्थन और सहयोग को दिया।

इससे पहले भी कॉलेज को पाँच बार उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के रूप में सम्मान मिल चुका है, लेकिन पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतिष्ठा हासिल हुई है।
कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जश्न मनाया। इस अवसर पर डॉ. संजय बांसल, डॉ. राजीव भाटिया, मैडम मंजू मनचंदा, मैडम रीचा अरोड़ा, तरलोक सिंह, प्रिंस मन्दान, गौरव शर्मा, विक्रमजीत सिंह, सुशील कुमार और मैडम प्रीत कंवल उपस्थित रहे।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू