जालंधर ब्रीज: कमीश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए, थाना डिवीजन नंबर 7 जालंधर की पुलिस टीम ने मोर सुपर मार्केट स्टोर, अर्बन एस्टेट फेस-2 के सामने हुई गोलीबारी की घटना में शामिल तीन व्यक्तियों की पहचान कर ली है, जिनमें से एक आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए, सी.पी. जालंधर धनप्रीत कौर ने बताया कि मुकदमा नंबर 113, तारीख 19.08.2025, धारा 109, 3(5) BNS और 25/27/54/59 Arms Act तथा अतिरिक्त जुर्म 118(1)(2) BNS थाना डिवीजन नंबर 7 जालंधर में दर्ज किया गया। यह मुकदमा शिकायतकर्ता डॉ. राहुल सूद, निवासी जालंधर हाइट्स-2, जालंधर, और किडनी अस्पताल, जालंधर में डॉक्टर के बयान पर दर्ज किया गया था।
पीड़ित ने बताया कि दिनांक 19.08.2025 को मोर सुपर मार्केट स्टोर के सामने तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला करने की नीयत से गोलीबारी की।
इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सी.पी. जालंधर द्वारा एक विशेष टीम बनाई गई, जो मनप्रीत सिंह ढिल्लों (DCP INV.), जयंत पुरी (ADCP INV.), हरिंदर सिंह गिल (ADCP सिटी-2), परमजीत सिंह (ADCP) और रूपदीप कौर (ACP मॉडल टाउन) की सीधी निगरानी में कार्यरत रही। इस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह और CIA इंचार्ज सुरिंदर कुमार ने किया। इसके साथ ही CIA स्टाफ की अन्य टीमें भी जांच में लगाई गईं।
तफ्तीश के दौरान CCTV कैमरों, तकनीकी सहायता और अन्य स्रोतों की मदद से घटना में शामिल तीनों व्यक्तियों की पहचान कर ली गई। इनमें से एक आरोपी सत्य नारायण पुत्र छोटी राम, निवासी मकान नंबर 236, राम सिंह का विहड़ा, इंडस्ट्री एरिया, थाना डिवीजन नंबर 8, जालंधर को दिनांक 24.08.2025 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश से पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार कर लिया और माननीय अदालत जालंधर में पेश किया।
अदालत से आरोपी का 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि गहन पूछताछ के जरिए बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जा सके।
सी.पी. जालंधर ने कहा कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति शहर में कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू