जालंधर ब्रीज: पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चल रहे ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ‘ अभियान में जनता की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि जनता की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए अब तक 5000 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके है, जो नशे के विरुद्ध युद्ध में एक बड़ी उपलब्धि है।
मोहिंदर भगत ने कहा कि नशे की समस्या ने न केवल युवाओं का भविष्य छीन लिया है, बल्कि परिवारों और समाज की शांति और सुकून को भी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार, पुलिस और जनता को मिलकर काम करना होगा।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से सीधे पुलिस को नशे से संबंधित जानकारी देने की सुविधा दी गई है, जिससे जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जा रही है। यह प्रणाली लोगों में विश्वास पैदा करने में सफल रही है और इसीलिए बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ इस जंग में किसी भी तरह का दबाव या राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नशे के काले कारोबार में चाहे कोई भी शामिल हो, कानून सबके लिए समान है और कार्रवाई निष्पक्ष होगी।
उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए व्हाट्सएप नंबर 9779100200 पर नशे से जुड़ी जानकारी सांझा करके इस अभियान को और मज़बूत बनाएं। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि हर पंजाबी की साझा ज़िम्मेदारी है। जब हम सब मिलकर काम करेंगे, तभी हमारी धरती का भविष्य नशा मुक्त और उज्ज्वल होगा।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू