भाजपा प्रदेश के किसानों की खेती बाड़ी और उनके विकास को बचाने में हुई सफल:-राकेश राठौर
जालंधर ब्रीज: भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में लैंड पूलिंग स्कीम के खिलाफ जो राज्य व्यापी आंदोलन 17 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक पूरे प्रदेश के गांव गांव और घर घर तक चलाया जाना था।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लैंड पूलिंग स्कीम को वापस लेने का निर्णय भाजपा के दबाव का परिणाम है, राकेश राठौर ने कहा कि यह स्पष्ट है। भाजपा पंजाब की खेती-बाड़ी और प्रदेश के किसानों के विकास को बचाने में सफल हुई।और आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतिया पूरे प्रदेश में फेल साबित हुई।
राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा पंजाब के विकास के लिए काम किया है और लैंड पूलिंग स्कीम जैसे निर्णयों सरकार द्वारा जो राजनीतिक दबाव में आकर वापस लेने में भी भाजपा के दबाव की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने चाहिए, न कि केवल अपने राजनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए।
राकेश राठौर ने पंजाब के लोगों से आग्रह किया कि वे आम आदमी पार्टी की सरकार के इस घटिया और नासमझ निर्णय के परिणामों को समझें और आगामी चुनावों में इसका जवाब दें।

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल