जालंधर ब्रीज: लुधियाना, पंजाब में पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) का परिचालन शुभारंभ 7 जुलाई, 2025 को डॉ. के.जे. श्रीनिवास, संयुक्त सचिव (PSP) एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

लुधियाना स्थित मौजूदा PSK को आकाशदीप कॉम्प्लेक्स, ज्ञान सिंह रारेवाला मार्केट से स्थानांतरित कर, अब ग्लोबल बिजनेस पार्क, जी.टी. रोड, जालंधर बायपास के समीप, गांव भोरा, लुधियाना में नए परिसर में स्थानांतरण के साथ ही बुनियादी ढांचे एवं सेवा वितरण में उल्लेखनीय अपग्रेड किया गया है।
नव उद्घाटित PSK, लुधियाना को अधिक संख्या में पासपोर्ट आवेदनों को कुशलतापूर्वक संभालने हेतु उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में एक सुव्यवस्थित प्रक्रिया प्रवाह, शिशुओं के साथ आने वाली महिला आवेदकों के लिए बेहतर सुविधाएँ और समग्र आवेदक अनुभव को बढ़ाने के उद्देश्य से उन्नत इंटीरियर शामिल हैं।


More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रदर्शन के नए आयाम स्थापित किए
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन