जालंधर ब्रीज: पंजाब भाजपा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए श्री अश्वनी शर्मा, विधायक पठानकोट, को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारिणी प्रधान) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के अनुभवी नेतृत्व को पुनः सक्रिय भूमिका में लाकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाली है।
अश्वनी शर्मा का पार्टी में लम्बा और समर्पित योगदान रहा है। वे पूर्व में भाजपा पंजाब अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष, तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने कई मोर्चों पर सफलता प्राप्त की थी। अब एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा लीगल सेल पंजाब के कनवीनर एन.के. वर्मा ने शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, यह हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। अश्वनी शर्मा जी ने हमेशा संगठन के हर स्तर पर सकारात्मक संवाद और सहयोग का वातावरण बनाया। एन के वर्मा ने बताया कि लीगल सेल के कनवीनर के रूप में उनकी नियुक्ति भी अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में हुई थी और हर कदम पर उन्होंने बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन और समर्थन दिया।
वर्मा ने यह भी बताया कि शर्मा का सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मधुर संबंध रहा है और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को फिर मिलेगा। उनका यह पुनः आगमन संगठनात्मक दृष्टिकोण से भाजपा पंजाब को और अधिक मजबूत करेगा ओर 2027 में होने वाले विधान सभा इलेक्शन में इनकी नियुक्ति से बीजेपी, पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाएगी। भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शर्मा की नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रदर्शन के नए आयाम स्थापित किए
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन