जालंधर ब्रीज: पुलिस कमिश्नर जालन्धर को म ल म कंपनी (ओ ल स व्हिज़्ज़ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ) के नाम पर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से शिकायत दी गयी। जिसमे उन्होंने बताया की कंपनी के लगभग 2 लाख डिस्ट्रीब्यूटर्स है इसमें वह कई तरह की चीज़े बेचते हैं जिसमे सोना भी आता है कंपनी का मालिक रंजीत सिंह पिता का नाम गुरमीत सिंह 23 A शिव विहार का रहने वाला है और दूसरा पार्टनर गगनदीप सिंह पिता का नाम गुरविंदर सिंह 52 हरदीप नगर जालंधर का रहने वाला है।
यह दोनों अपने परिवार के साथ घर छोड़कर और कंपनी के बैंक एकाउंट्स से सारे पैसे निकाल कर गायब हो गए हैं इन्होंने अपनी कंपनी वेबसाइट से भी सारा डाटा डिलीट कर दिया है।
जालंधर से लगबग इनके साथ 10000 सदस्य जुड़े हुए हैं जिनका कहना है की इन्होने कंपनी से 25 करोड़ रूपए लेने है जब वह इनके रजिस्टर्ड दफ्तर पी पी आर मार्किट जालंधर में गए तो वहां स्टाफ द्वारा उनसे कहा गया की मालिक क्या काम कर रहे और कहाँ है उन्हें नहीं पता तो कुल मिलकर 59 लोगो द्वारा पुलिस डिवीज़न नंबर 7 में इन दोनों के खिलाफ शिकायत दी गयी और स्टेशन हाउस अफसर को इनके खिलाफ जल्द से जल्द करवाई करने के लिए कहा गया ताकि लोगो की खून पसीने की कमाई उन्हें वापिस मिल सके । नीचे दी गयी शिकायत की कॉपी 👇







More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा