जालंधर ब्रीज: पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. धर्मसोत ने कहा है कि पंजाब सरकार जहाँ राज्य के अनुसूचित जाति विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए लगातार यत्नशील है, वहीं इन विद्यार्थियों के साथ जुड़े हुए मसलों को हल करने के लिए भी गंभीर है।आज यहाँ सचिवालय में ज्वाइंट ऐक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान स. धर्मसोत ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाई गई जायज माँगों को जल्द निपटाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्राईवेट काॅलेज, अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए बुनियादी ढांचा मुहैया करवा रहे हैं, इसलिए शिक्षा प्रणाली सचारू ढंग से चलाई रखने के लिए उनके जायज मसलों का हल किया जायेगा।
स. धर्मसोत ने कहा कि एस.सी. विद्यार्थियों को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक स्काॅलरशिप संबंधी बकाए लेने के लिए केंद्र के साथ लगातार तालमेल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से स्काॅलरशिप के बकाए लेने और कुछ अन्य मसलों सम्बन्धी वह जल्द ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह जी के साथ मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य के अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को सरकारी और प्राईवेट काॅलेजों में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने में कोई दिक्कत न आए, सम्बन्धी जल्द ही कोई उपयुक्त हल निकाला जायेगा।इस मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग श्री किरपा शंकर सरोज, डायरैक्टर श्री दविन्दर सिंह, ज्वाइंट ऐक्शन कमेटी मैंबर डाॅ. अंशु कटारिया, स. चरनजीत सिंह वालिया, डाॅ. गुरमीत सिंह धालीवाल, जगजीत सिंह, स. राजिन्दर सिंह धनोआ, स. निर्मल सिंह, श्री जसनीक सिंह, श्री सीमांशू गुप्ता और सुखविन्दर सिंह चट्ठा आदि उपस्थित थे।

More Stories
नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक
धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली
लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान: पद्मश्री प्रो. डॉ. संजय