जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधारों में तेज़ी लाने के लिए स्टेट काऊंसिल ऑफ एजुकेशन रिर्सच एंड ट्रेनिंग पंजाब (एस.सी.ई.आर.टी.) के डायरैक्टर के नेतृत्व में एक कोर कमेटी का गठन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री कृष्ण कुमार के निर्देशों पर ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ प्रोजैक्ट के अधीन शिक्षा सुधारों में गुणात्मक तबदीलियों में तेज़ी लाने के लिए उच्च प्राथमिक शिक्षा के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया है, जिससे शिक्षा के मानक में और सुधार लाया जा सके।
प्रवक्ता के अनुसार इस कमेटी का नेतृत्व एस.सी.ई.आर.टी. के डायरैक्टर करेंगे। इसके सदस्यों में श्री शलिन्दर सिंह सहायक डायरैक्टर प्रशिक्षण, श्री दविन्दर बोहा स्टेट कोआर्डीनेटर ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ प्राथमिक, श्री हरप्रीत सिंह सहायक डायरैक्टर-कम-स्टेट प्रोजैक्ट कोआर्डीनेटर अंग्रेज़ी/सामाजिक विज्ञान, श्री सुनील बहल सहायक डायरैक्टर-कम-रिसोर्स पर्सन हिंदी/पंजाबी, श्रीमती निर्मल कौर ए.एस.पी.डी. गणित और क्वालिटी, श्री सुनील भारद्वाज स्टेट रिसोर्स पर्सन विज्ञान, श्रीमती वनीत कद स्टेट रिसोर्स पर्सन गणित, श्री संदीप कुमार स्टेट रिसोर्स पर्सन अंग्रेज़ी, श्री जसवीर सिंह डी.एम. विज्ञान लुधियाना, श्री सुखविन्दर सिंह डी.एम. विज्ञान होशियारपुर, श्री चंद्र शेखर डी.एम. अंग्रेज़ी/सामाजिक विज्ञान जालंधर, श्री जसविन्दर सिंह डी.एम. गणित जालंधर, श्री राजन लिबड़ा रिसोर्स पर्सन हिंदी अमृतसर, श्री मनजीत पुरी रिसोर्स पर्सन पंजाबी फऱीदकोट, श्री करन सुखीजा कंप्यूटर फेकल्टी जी.एस.एस.एस.एस. स्यालबा एस.ए.एस. नगर, श्री संजय शर्मा साझी शिक्षा, मिस केतीका नरूला साझी शिक्षा और मिस विजेंदर स्टेट कोआर्डीनेटर प्रथम शामिल हैं।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया