जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर खनन विभाग ने अवैध खनन करने वालों के खि़लाफ़ शिकंजा कसते हुए पिछले दो दिनों में तीन केस दर्ज किए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि विभाग ने ग़ैर- कानूनी माइनिंग के खि़लाफ़ सख़्त नीति अपनाई है। उन्होंने बताया कि गाँव धनानसू लुधियाना में छापेमारी के दौरान अवैध माइनिंग गतिविधियों के बारे में पता लगा। उन्होंने बताया कि खनन द्वारा निकाली गई रेत को लुधियाना के जमालपुर इलाके में जमा किया जा रहा था।
खनन मंत्री ने कहा कि विभाग ने तेज़ी से कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग को इस मामले में केस दर्ज करने की विनती की है। उन्होंने आगे बताया कि रोपड़ जिले में पिछले दो दिनों के दौरान अवैध माइनिंग की तीन घटनाओं सम्बन्धी एफ.आई.आरज़ दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि यह एफ.आई.आरज़ कलवां चौंकी और नंगल थानों में दर्ज की गई हैं और गाँव सवाड़ा/आइलगरां और गाँव खेड़ा में पोक्लेन मशीनों और टिप्परों के द्वारा की ग़ैर- कानूनी माइनिंग से सम्बन्धित हैं।
उन्होंने बताया कि गाँव सवाड़ा/आइलगरां में 26 अगस्त को एफ.आई.आर. नं. 119 के अंतर्गत एक पोक्लेन मशीन के खि़लाफ़ थाना कालवांचौंकी में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि थाना नंगल में आज गाँव खेड़ा में दो पोक्लेन मशीनों और चार टिप्परों के खि़लाफ़ केस दर्ज किया है। इसी तरह गाँव खेड़ा में एक पोक्लेन मशीन के खि़लाफ़ थाना नंगल में केस दर्ज किया गया है। अवैध खनन में शामिल सभी मशीनें ज़ब्त कर ली गई हैं और पुलिस की हिरासत में हैं।

More Stories
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 22 जून 2026 को समकल्प लुधियाना के वार्षिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत