जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के हुक्मों पर पुलिस स्टेशन सदर खरड़ में तैनात पुलिस कर्मचारी उधम सिंह के खि़लाफ़ रिश्वत मांगने के दोष अधीन केस दर्ज किया गया है। इस सम्बन्धी प्राप्त जानकारी के अनुसार खिजराबाद निवासी परमजीत सिंह से पुलिस कर्मचारी उधम सिंह अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत की माँग कर रहा था। परमजीत सिंह द्वारा इस सम्बन्धी वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई थी।
जोकि हलका खरड़ के विधायक और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के संज्ञान में आ गई। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उन्होंने एस.एस.पी. साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर को इस सम्बन्धी तुरंत कार्यवाही करने के आदेश जारी किए थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए उधम सिंह के खि़लाफ़ थाना सदर खरड़ में एफ.आई.आर. दर्ज करके सरकारी सेवाओं से निरस्त कर दिया गया है।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान