जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी(आप) को बुधवार को नवांशहर में तब मजबूती मिली जब आप पंजाब महासचिव और गुरदासपुर जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष जगरूप सिंह सेखवां के नेतृत्व में कई नेता और प्रमुख हस्तियां पार्टी में शामिल हुई।
परमजीत कौर, एमसी वार्ड नं.5 नवांशहर, नवांशहर के पूर्व सरपंच और पूर्व एमसी वार्ड नंबर 4 के बाबा रामजी दास, युवा नेता हरप्रीत सिंह हनी, भूपिंदर कौर, सुरिंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह और बलजीत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ दो दिन पहले पार्टी में शामिल हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन डॉ. कमलजीत लाल को भी आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया गया।
जगरूप सिंह सेखवां ने आधिकारिक तौर पर सभी नए नेताओं को आप में शामिल कराया और कहा कि जो नेता पंजाब की प्रगति के लिए काम करना चाहते हैं और लोगों की सेवा करना चाहते हैं उनका आप परिवार में हमेशा स्वागत है। इस मौके पर नवांशहर जिला प्रभारी सतनाम जलालपुर, आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग और नवांशहर हलका प्रभारी ललित मोहन पाठक भी उपस्थित थे।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान