जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और हर वार्ड की जरुरत को मुख्य रखते हुए वहां विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वे 18 लाख 44 हजार रुपए की लागत से वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला कृष्णा नगर में गली नंबर 10 के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी व सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गली के निर्माण की काफी लंबे अर्से से मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड में अन्य जरुरी कार्य भी पहल के आधार पर करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राजनीति से ऊपर उठकर विकास करने में विश्वास रखती है और पूरे शहर में इसी सोच के साथ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का लक्ष्य सिर्फ प्रदेश का सर्वांगीण विकास है, जिसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गली निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर राजेश्वर दयाल बब्बी, धीरज शर्मा, एडवोकेट अमरजोत सैनी के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान