जालंधर ब्रीज: विद्यार्थियों के लिए मैडीकल शिक्षा और बुनियादी ढांचों की बेहतर सुविधाओं को यकीनी बनाने के लिए मंत्री मंडल ने आज राज्य के सरकारी और निजी मैडीकल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस. कोर्स के लिए फीस बढ़ाने का फ़ैसला किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक राज्य के सरकारी मैडीकल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस. कोर्स की फीस साल 2015 में और निजी मैडीकल कॉलेजों के लिए साल 2014 में नोटीफाई की गई थी। इन 5-6 सालों में कीमत सूचक में विस्तार होने के मद्देनजऱ मैडीकल कॉलेजों को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और मैडीकल कौंसिल ऑफ इंडिया के नियमों को पूरा करने में असमर्थ हैं।
जि़क्रयोग्य है कि यह मैडीकल कॉलेज लगातार फ़ीसों में वृद्धि करने की माँग कर रहे हैं, क्योंकि मौजूदा फीस दरों पर विद्यार्थियों को बेहतर बुनियादी ढांचा और मानक शिक्षा मुहैया करवाने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। इस दौरान मंत्री मंडल ने परिवहन विभाग की साल 2016-17 और 2017-18 की प्रशासनिक रिपोर्टों को भी मंज़ूरी दे दी है। मंत्री मंडल ने पंजाब कृषि ग्रुप-ए सेवा नियम -2013 में संशोधन को मंज़ूरी दे दी है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित