जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सरकारी मुलाज़िमों के लिए एक जुलाई, 2015 से 31 दिसंबर, 2015 तक छह प्रतिशत महँगाई भत्ते (डी. ए.) की बकाया किश्त जारी कर दी है।
इस संबंधी विस्तार में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री दफ़्तर के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस फ़ैसले से मुलाजिमों के लिए सरकारी ख़जाने में से 356 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दे दी है। सरकारी मुलाज़िमों की भलाई को यकीनी बनाने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन में मुलाज़िम बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More Stories
महज 5 वर्ष की उम्र में 1455 पौधे लगाकर पेश की मिसाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित
ऑपरेशन प्रहार 3.0 शुरू डीआईजी जालंधर रेंज के नेतृत्व में ऑपरेशन; एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया
आईएसबी ने प्रोफेसर मदन पिल्लुतला को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए किया डीन नियुक्त