जालंधर ब्रीज: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किये गए हैं। घोषित किये गए नतीजों अनुसार पहले तीन स्थान लड़कियों ने हासिल किये हैं। ह्यूमैनटीज़ ग्रुप में पहला स्थान दसमेश कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल सरदूलढ़ की सुजान कौर ने हासिल किया है। उसने 500 में से 500 नंबर हासिल किये हैं। इसी तरह एम. एस. डी. सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 498 नंबर हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया है।
लुधियाना के बी. सी. एम. सीनियर सेकंडरी स्कूल एच. एम 150 जमालपुर कालोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना ने 497 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। बोर्ड की तरफ से आज घोषित किये गए नतीजों अनुसार साईंस का 98.68, कॉमर्स का 98.30 फीसद, ह्यूमैनिटी का 90.62 और वोकेशनल का नतीजा 84.66 प्रतिशत रहा। इस साल 6.25 प्रतिशत कम्पार्टमेंट आई है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस बार 296709 विद्यार्थी पेपरों में बैठे थे, जिनमें से 274378 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि 3637 विद्यार्थी फेल हुए हैं। इसके इलावा 18569 विद्यार्थियों की कम्पारटमेंट आई है और 125 विद्यार्थियों का नतीजा रोका गया है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14 रहा और लड़कों का पास प्रतिशत 90.25 रहा है। शहरी क्षेत्रों भी में पास प्रतिशत 92.90, ग्रामीण क्षेत्रों में 92.17 प्रतिशत, सरकारी स्कूलों में 91.86 प्रतिशत, निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.77 और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 91.03 रहा है।
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और उनके अभिवावकों को बढ़िया नतीजों के लिए बधाई दी है।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा