जालंधर ब्रीज: पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों और सरकारी अधिकारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने आज विश्व जल दिवस मनाया। विश्व जल दिवस 2023′ के अवसर पर एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवल्पमेंट अथॉरिटी (गमाडा) कार्यालय में एसटीपी के उपचारित अपशिष्ट जल के दो टैंकरों का उपयोग वृक्षारोपण के लिए किया गया।
गमाडा के अधिकारियों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आश्वासन दिया कि पीने वाले सा$फ पानी की जगह उपचारित अपशिष्ट जल का अधिकतम उपयोग वृक्षारोपण के लिए किया जाएगा और इस संबंधी रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पर्यावरण की रक्षा और पेयजल के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोग और औद्योगिक घराने शुद्ध पानी और मिट्टी को दूषित न करें, इसके लिए विभाग द्वारा कई नई पहलें की गई हैं।

More Stories
भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनता ने विकास और सुशासन को दी मुहर – अमित भाटिया”
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़