June 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

दि नार्थ जोन बैंक स्टाफ कोआप्रेटिव ने सांझी रसोई को मुहैया करवाई राशन सामग्री

Share news

जालंधर ब्रीज:दि नार्थ जोन बैंक स्टाफ कोआप्रेटिव, थ्रीफ्टि एंड क्रैडिट सोसायटी लिमिटेड होशियारपुर की ओर से सांझी रसोई को राशन के तौर पर सामग्री मुहैया करवाई गई। इस मौके पर चीफ एग्जीक्यूटिव पी.सी. शर्मा, मैनेजर हर्ष मनोचा, डायरेक्टर जोगा सिंह, राकेश महे, आडिट अधिकारी दर्शन कुमार के अलावा जिला रैड क्रास सोसायटी के लेखाकार सर्बजीत व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थेे।

सहायक कमिश्नर-कम-सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी व्योम भारद्वाज ने बताया कि जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से मोहल्ला ईश नगर में चलाया जा रहा सांझी रसोई प्रोजैक्ट डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक चल रहा है। उन्होंने बताया कि रोजाना करीब 200-250 जरुरतमंद लोग दोपहर के खाने का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी ने बताया कि सांझी रसोई होशियारपुर में योगदान देकर होशियारपुर शहर, गांव व कस्बों के दानी सज्जन बुक-ए-डे योजना के माध्यम से अपने यादगारी दिन मना रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सांझी रसोई में यथा संभव योगदान दे। इस दौरान पी.सी. शर्मा ने सांझी रसोई प्रोजैक्ट की प्रशंसा करते हुए बताया कि रैड क्रास सोसायटी होशियारपुर इस तरह की कल्याणकारी स्कीमों को चला कर सही मायने में मानवता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से रैड क्रास की ओर से जरुरतमंदों की सहायता कर बहुत बड़ा योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने भविष्य में भी जिला रैड क्रास सोसायटी को हर संभव योगदान देने की बात कही।


Share news

You may have missed