जालंधर ब्रीज:1997 बैंच के आईएएस अधिकारी राहुल भंडारी, जो इस समय तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण के प्रमुख सचिव के तौर पर तैनात हैं, ने आज प्रमुख सचिव सूचना एवं लोक संपर्क और ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले का अतिरिक्त चार्ज संभाल लिया है।
दोनों विभागों का पद संभालने के उपरांत प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने डायरैक्टर सूचना एवं लोक संपर्क सोनाली गिरी और ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के डायरैक्टर घनश्याम थोरी के साथ मीटिंगें करके दोनों विभागों से सम्बन्धित अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की।
प्रमुख सचिव ने कहा कि वह पंजाब सरकार के लक्ष्यों और उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विभागों के कामकाज में और कुशलता और पारदर्शिता लाने को मुख्य प्राथमिकता देंगे।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया