जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में विधान सभा ने राजनैतिक शख्सियतों, समाज सेवक और प्रगतिशील किसान समेत मशहूर शख्सियतों को श्रद्धांजलि भेंट की जिनका विधान सभा के पिछले सैशन के बाद देहांत हो गया था।
16वीं विधान सभा के तीसरे सैशन के पहले दिन सदन ने पंजाब विधान सभा के पूर्व स्पीकर और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह काहलों, तरन तारन के पूर्व विधायक डा. धर्मवीर अग्निहोत्री, प्रगतिशील किसान पदमश्री जगजीत सिंह हारा और प्रसिद्ध समाज सेवक कृष्ण देव खोसला को श्रद्धा और सम्मान भेंट किया गया।
पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने तख़्त पटना साहिब प्रशासनिक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित और पूर्व पी. सी. एस. अधिकारी और नदियों के पानी के माहिर प्रीतम सिंह कुमेदन, विधायक लाभ सिंह उग्गोके के पिता दर्शन सिंह और प्रसिद्ध शख्सियत पाल सिंह पुरेवाल, जिनका हाल ही में देहांत हो गया था, के नाम भी श्रद्धांजलि देने के लिए प्रस्तावित किये। श्रद्धांजलि देने के बाद दिवंगत शख्सियतों के परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करने के लिए सदन में प्रस्ताव पेश किया गया, जिसको सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया गया।
श्रद्धांजलि समागम के दौरान दिवंगत आत्माओं की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित