जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और उनके हित के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहेगी। वे आज फायर बिग्रेड ग्राउंड में डी.सी. रेट पर नगर निगम होशियारपुर में नियुक्त हुए सीवरमैनों की ओर से पहला वेतन मिलने पर लगाए गए लंगर में प्रसाद ग्रहण करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार की ओर से नगर निगम में सफाई कर्मचारियों व सीवरमैनों को डी.सी रेट पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम में और नियुक्तियां भी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने में सीवरमैनों व सफाई सेवकों की अहम भूमिका है। उन्होंने शहर की सुंदरता बरकरार रखने का भार सफाई सेवकों व सीवरमैनों के कंधों पर ही होता है और होशियारपुर नगर निगम में सभी कर्मचारी बहुत ही गंभीरता से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि कोविड-19 के दौर में हमारे सफाई सेवकों व सीवरमैनों ने तंदुरुस्त समाज निर्माण में अहम योगदान देते हुए जो जिम्मेदारी निभाई है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मात्र 5 महीने में ही पंजाब सरकार ने प्रदेश हित में जो फैसले लिए है वह अभी तक कोई सरकार नहीं ले पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए सरकार वचनबद्ध है और किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
इस मौके पर पार्षद मोहित सैनी, सफाई यूनियन फेडरेशन पंजाब नगर निगम होशियारपुर के प्रधान राजा हंस, वरिंदर शर्मा बिंदू, अजीत सिंह लक्की, सैनेटरी इंस्पेक्टर जनक राज, अश्वनी कुमार, कमल भट्टी, बब्बू, आशु बत्तरा, संदीप राजपूत, गंगा प्रसाद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार