जालंधर ब्रीज: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) संदीप कुमार ने कहा कि घरों व दुकानों के मालिकों की ओर से यह यकीनी बनाया जाए कि दुकान या मकान किराए पर देने के दौरान किराएदार की वैरीफिकेशन जरुर की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंधी किसी भी तरह की लापरवाही न अपनाई जाए व एक जिम्मेदार नागरिक की तरह किराएदार के बारे में पूर्ण जानकारी जरुर अपने पास रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नियमों के अनुसार किराएदार की पूर्ण जानकारी संबंधित थाने को भी दी जाए।
वर्णनीय है कि आज अलग -अलग धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों की ओर से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें खतरा जाहिर किया गया कि किराएदारों की आड़ में कुछ संदिग्ध अजनबी व्यक्ति घूम रहे हैं, जिस कारण होशियारपुर का माहौल खराब हो सकता है।संदीप कुमार की ओर से इस मांग पत्र पर तुरंत एक्शन लेते हुए अपने मकान व दुकान किराए पर देने वाले मालिकों को किराएदारों की वैरीफिकेशन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक