जालंधर ब्रीज: आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, चंडीगढ़ मंडल, चंडीगढ़ कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री संस्कृति एवं संसदीय कार्य अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यालय का निरीक्षण किया है। इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख के ए काबुई, अधीक्षण पुरातत्वविद्, कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे हैं। मंत्री ने कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली है। बैठक के दौरान चंडीगढ़ मंडल द्वारा मंत्री को विभाग द्वारा किए गए कार्यों का डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रगतिशील कार्यों को दिखाया एवं अवगत किया है।
इस बैठक में माननीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, चंडीगढ़ मंडल को अपने अधीन प्रमुख स्मारकों को पर्यटन की दृष्टि से अधिक से अधिक जन सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए ताकि विश्व स्तर पर पर्यटक सभी प्रमुख स्मारकों से भलीभांति परिचित हों तथा इन स्मारकों पर देश विदेश से ज्यादा से ज्यादा पर्यटक भ्रमण के लिए आयें। ये प्रमुख स्मारक जैसे सरस्वती उद्गम स्थल-आदिबद्री, नूरमहल सराय-नकोदर, प्राचीन शिव मंदिर-कलायत, सांस्कृतिक विश्व धरोहर स्थल इत्यादि हैं।
अंत में मंत्री ने विभाग में सभी प्रकार के किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली है तथा चंडीगढ़ मंडल द्वारा किए गए सभी कार्यों से संतुष्ट होकर प्रशंसा की है।


More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी